"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

ओसाका में इन्वेस्टर कनेक्ट : छत्तीसगढ़ में निवेश की अपार संभावनाएँ – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

KPN24:- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जापान के ओसाका में आयोजित इन्वेस्टर कनेक्ट कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की निवेश संभावनाओं को प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि भारत और जापान का रिश्ता विश्वास और साझा मूल्यों पर आधारित है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि छत्तीसगढ़ संसाधनों, प्रतिभा और निवेश अनुकूल वातावरण का केंद्र है, जहाँ वैश्विक साझेदारों के लिए अनेक अवसर उपलब्ध हैं। उन्होंने जापानी निवेशकों को प्रदेश की विकास यात्रा में शामिल होने का आमंत्रण देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ नवाचार और समृद्धि का विश्वसनीय गंतव्य है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा – “हम जापान के साझेदारों का छत्तीसगढ़ में स्वागत करते हैं और साझा समृद्धि की दिशा में साथ मिलकर काम करना चाहते हैं।”

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More