
KPN24:- जांजगीर-चांपा जिले के पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) उदयन बेहार के नेतृत्व में जिलेभर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर सघन अभियान चलाया गया।
आज जिले के सभी थाना और चौकी क्षेत्रों में एक साथ चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान बिना नंबर और तीन सवारी बैठाकर चलाए जा रहे वाहनों पर विशेष निगरानी रखी गई। कार्रवाई के तहत कुल 209 मोटरसाइकिलों को जप्त कर चालकों के विरुद्ध मोटरयान अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि सभी जब्त वाहन माननीय न्यायालय में पृथक से पेश किए जाएंगे।
इस अभियान का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना और यातायात नियमों के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना है। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि जिले में यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए ऐसे अभियान लगातार चलाए जाएंगे और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
यातायात पुलिस की अपील
पुलिस ने आम जनता से नियमों का पालन करने की अपील करते हुए विशेष निर्देश जारी किए हैं :
शराब के नशे में वाहन न चलाएं।
तेज गति से वाहन न चलाएं।
हेलमेट पहनकर मोटरसाइकिल चलाएं।
मोटरसाइकिल में तीन सवारी न बैठाएं।
मालवाहक वाहनों में सवारी न बैठाएं।
रात्रि यात्रा के दौरान सतर्कता बरतें।
नींद या नशे की हालत में वाहन चलाना प्रतिबंधित है।
नाबालिगों को वाहन न चलाने दें।
पुलिस अधीक्षक का संदेश
“सड़क सुरक्षा सबकी जिम्मेदारी है। यातायात नियमों का पालन करके न केवल स्वयं की बल्कि दूसरों की जान की भी रक्षा करें।” – विजय कुमार पाण्डेय (IPS), पुलिस अधीक्षक, जांजगीर-चांपा।










