
KPN24:- जांजगीर-चांपा सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों के लिए अब इलाज की चिंता काफी हद तक कम हो जाएगी। भारत सरकार ने 5 मई 2025 से ‘कैशलेस ट्रीटमेंट ऑफ रोड एक्सीडेंट विक्टिम्स’ योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत दुर्घटना पीड़ितों को देशभर के नामित अस्पतालों में 1.5 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज मिलेगा।
इस योजना की सबसे बड़ी खासियत यह है कि पीड़ित को इलाज के लिए न तो कोई एडवांस राशि जमा करनी होगी और न ही किसी बीमा दस्तावेज की आवश्यकता होगी। दुर्घटना के बाद पहले सात दिनों में होने वाले इलाज का पूरा खर्च सरकार वहन करेगी, जिससे घायलों को समय पर जीवन रक्षक उपचार उपलब्ध हो सके।
जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देश पर अस्पतालों को इस योजना से जोड़ने की प्रक्रिया तेजी से की गई है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) उदयन बेहार के नेतृत्व, iRAD की नोडल अधिकारी श्रीमती साधना गुप्ता तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जांजगीर-चांपा के समन्वित प्रयासों से अब तक जिले के 49 अस्पतालों को सूचीबद्ध किया जा चुका है।
सूची यहां से देखें:-
iRAD (Districtwise Approved Hospitals List (Revenue District))










