
KPN24:- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जापान प्रवास के दौरान Morabu Hanshin कंपनी के प्रेसिडेंट एवं प्रतिनिधि निदेशक नाओयुकी शिमादा से मुलाकात की।
बैठक के दौरान शिमादा ने बताया कि Morabu Hanshin कंपनी कुशल इंजीनियरिंग, सिस्टम विकास और कार्यबल समाधानों के क्षेत्र में विशेषज्ञता रखती है। उन्होंने छत्तीसगढ़ में कौशल विकास, प्रशिक्षण और कार्यबल आदान-प्रदान कार्यक्रमों में सहयोग की गहरी रुचि व्यक्त की।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में प्रतिभा और संसाधनों की कोई कमी नहीं है, और जापानी कंपनियों के सहयोग से यहाँ के युवाओं को वैश्विक मानकों पर प्रशिक्षित कर नए अवसर प्रदान किए जा सकते हैं।
इस बैठक में छत्तीसगढ़ और जापान के बीच कौशल प्रशिक्षण, तकनीकी सहयोग तथा रोजगार सृजन के नए आयामों पर विस्तार से चर्चा की गई।
Author: Kpn 24
Post Views: 323










