"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

13 पाव देशी प्लेन शराब एवं 05 लीटर अवैध कच्ची महुआ के साथ आरोपी गिरफ्तार

KPN24:- जांजगीर-चांपा जिले में अवैध शराब कारोबारियों के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में थाना अकलतरा पुलिस ने ग्राम पड़रिया निवासी आरोपी नरोत्तम गोड़ (45 वर्ष) को अवैध शराब रखने और बिक्री करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 13 पाव देशी प्लेन शराब एवं 5 लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब बरामद की, जिसकी कुल कीमत लगभग 2040 रुपये आंकी गई है। आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 399/2025 दर्ज करते हुए धारा 34 (2) आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई और न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में की गई। पूरी कार्यवाही में निरीक्षक भास्कर शर्मा, मो. मुबीन शेख, प्रधान आरक्षक शरीफुद्दीन तथा आरक्षक राजा जयप्रकाश रात्रे और जितेश राजपूत की भूमिका महत्वपूर्ण रही।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More