
KPN24:- विश्वप्रसिद्ध वर्ल्ड एक्सपो 2025 में छत्तीसगढ़ पैवेलियन आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। सोमवार को छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने एक्सपो का अवलोकन किया और वहां उपस्थित आगंतुकों से भी संवाद किया।
मुख्यमंत्री ने बताया कि छत्तीसगढ़ पैवेलियन में दर्शक बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं और वे राज्य की समृद्ध संस्कृति, अद्भुत प्राकृतिक धरोहर और औद्योगिक प्रगति को करीब से जान रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह पैवेलियन छत्तीसगढ़ की उस दूरदर्शी सोच को प्रदर्शित करता है, जो राज्य को भविष्य के लिए वैश्विक साझेदारियों का प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में अग्रसर है।
मुख्यमंत्री श्री साय ने विश्व समुदाय को छत्तीसगढ़ से जुड़ने का आमंत्रण देते हुए कहा—
“हमारी संस्कृति और विकास की यात्रा में विश्व हमारे साथ कदम से कदम मिलाकर चले, यही हमारा उद्देश्य है।”
गौरतलब है कि ChhattisgarhAtExpo2025 और BharatAtExpo2025 जैसे अभियान के तहत छत्तीसगढ़ न केवल अपनी परंपराओं और पर्यटन क्षमता का परिचय दे रहा है, बल्कि निवेश एवं औद्योगिक संभावनाओं के नए अवसर भी प्रस्तुत कर रहा है।










