"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

समयपुर बदली: 14 वर्षीय बच्चे की बेरहमी से हत्या, 13 आरोपी नामजद, 6 नाबालिग शामिल

KPN24:- कैसा समय आ गया है आज कल लड़कियां तो क्या लड़के भी सुरक्षित नहीं है ऐसा ही एक मामला नई दिल्ली के समयपुर बदली इलाके से सामने आया है, जिसने पूरे क्षेत्र को हिला कर रख दिया है। यहां एक 14 वर्षीय मासूम बच्चे के साथ न केवल यौन शोषण किया गया बल्कि उसकी निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई। आरोपी ने बच्चे पर 24 बार चाकू से हमला कर उसकी जान ले ली।

पीसीआर कॉल से खुला राज़

यह मामला 1 जुलाई को सामने आया, जब पुलिस को एक पीसीआर कॉल के जरिए सूचना मिली कि मुनक नहर में एक लड़के का शव पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि शव नग्न अवस्था में था और गले में स्कार्फ बंधा हुआ था। शरीर पर कई जगह गहरे घाव के निशान थे। पुलिस ने जब पोस्टमॉर्टम कराया तो रिपोर्ट ने साफ कर दिया कि बच्चे के साथ यौन शोषण हुआ है और उसके शरीर पर 24 चाकू के घाव थे।

मुख्य आरोपी कृष्णा से जुड़ा रंजिश का एंगल

जांच में सामने आया कि इस हत्या की साजिश 19 वर्षीय कृष्णा उर्फ भोला ने रची थी। कृष्णा को शक था कि दिवाली के दौरान हुई उसकी पिटाई की जानकारी पीड़ित बच्चे ने उसके विरोधियों को दी थी। इसी रंजिश से बदला लेने के लिए कृष्णा ने अपने साथियों संग यह खौफनाक वारदात अंजाम दी।

29-30 जून की रात को आरोपी वीर चौक बाजार पहुंचे और वहां से बच्चे को अगवा कर बाइक से मुनक नहर के पास ले गए। वहां पहले कपड़े उतरवाकर उसका यौन शोषण किया गया और बाद में बेरहमी से चाकुओं से हमला कर उसकी हत्या कर दी गई।

हत्या के बाद कांवड़ यात्रा में शामिल हुए आरोपी

घटना को अंजाम देने के बाद कुछ आरोपी हरिद्वार चले गए और कांवड़ यात्रा में शामिल हो गए ताकि पुलिस को गुमराह किया जा सके। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 18 जुलाई को कांवड़ियों का रूप धारण कर मेरठ के एक कांवड़ शिविर में दबिश दी और आरोपी मोनू समेत दो नाबालिगों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपराध कबूल कर लिया है।

कुल 13 आरोपी, तीन अभी भी फरार

इस मामले में पुलिस ने कुल 13 लोगों को आरोपी बनाया है जिनमें 6 नाबालिग शामिल हैं। अब तक कई गिरफ्तारियां हो चुकी हैं जबकि तीन आरोपी अभी भी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस की टीमें लगातार उनकी तलाश में छापेमारी कर रही हैं।

यह वारदात ना केवल राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है, बल्कि यह भी दिखाती है कि आपराधिक रंजिश और गलत संगत कैसे नाबालिगों को भी गंभीर अपराधों में धकेल रही है।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More