
KPN24:- जांजगीर-चांपा जिले में अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में थाना शिवरीनारायण पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तनौद निवासी आरोपी शिवभगत दिवाकर को 10 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में की गई इस कार्रवाई के तहत आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
इस कार्रवाई में निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी थाना प्रभारी शिवरीनारायण सहित थाना स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा। पुलिस ने अवैध शराब बिक्री व तस्करी के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।
Author: Kpn 24
Post Views: 321










