
KPN24:- जांजगीर-चांपा जिला मुख्यालय से लगे ग्राम सिवनी के सिंधिया पारा में इस वर्ष गणेश चतुर्थी के अवसर पर गणेश प्रतिमा की स्थापना बड़े ही हर्ष और श्रद्धाभाव के साथ की गई। स्थापना अवसर पर आयोजित सामूहिक आरती में मोहल्ले के बच्चे, युवा और बुजुर्ग बड़ी संख्या में शामिल हुए। सभी ने मिलकर भक्ति भाव से भगवान श्री गणेश की आरती उतारी और सुख-समृद्धि की कामना की।
समिति के सभी सदस्यों के सहयोग और योगदान से यह आयोजन संभव हो पाया। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। गांववासियों ने इसे एकता और सामूहिकता की मिसाल बताया।
इस अवसर पर नवयुवक गणेश सेवा समिति सिंधिया पारा सिवनी के सदस्य तुषार राठौर, प्रियांशु राठौर, तोमश राठौर, सूर्या राठौर, पप्पी राठौर, केशव यादव, आकाश राठौर, भास्कर साहू, राजू राठौर, प्रिंस राठौर, अमन पांडे, शिवम राठौर, कान्हा राठौर, प्रशांत यादव, पारस राठौर, अमित यादव, छोटू यादव, अप्पू राठौर (रायपुर वाला), राहुल राठौर, शुभम यादव, सुजल राठौर और देव यादव सहित अन्य सदस्य सक्रिय रूप से उपस्थित रहे।










