"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

शराब के लिए पैसे मांगने, मारपीट कर मोबाइल तोड़ने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

KPN24:- जांजगीर-चांपा जिले के थाना नवागढ़ पुलिस ने शराब पीने के लिए पैसे की मांग करते हुए मारपीट कर मोबाइल तोड़फोड़ करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। घटना के बाद आरोपियों का थाना नवागढ़ पुलिस द्वारा जुलूस भी निकाला गया।

गिरफ्तार आरोपी

1. दीपक तिवारी, उम्र 22 वर्ष, निवासी सेमरा

2. कमलेश तिवारी, उम्र 46 वर्ष, निवासी सेमरा थाना नवागढ़, जिला जांजगीर-चांपा

घटना का विवरण
प्रार्थी रितेश कश्यप ने थाना नवागढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 24 अगस्त 2025 को वह सलखन से सेमरा जा रहा था। सेमरा पेट्रोल पंप के पास विश्व प्रताप सिंह को देखकर रुका, तभी कमलेश तिवारी और दीपक तिवारी ने उससे शराब पीने के लिए पैसे की मांग की। पैसे नहीं होने की बात कहने पर आरोपियों ने उस पर डंडे, मुक्कों और लातों से हमला किया।

डर के कारण रितेश ने अपना मोबाइल पासवर्ड बताया, जिसके बाद आरोपियों ने उसके मोबाइल से ₹3500 ट्रांसफर कर लिए और मोबाइल को सड़क पर पटककर तोड़ दिया। घटना में उसे चोट भी आई। शिकायत पर थाना नवागढ़ में अपराध क्रमांक 352/25 दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।

पुलिस कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय विजय कुमार पैकरा के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी नवागढ़ निरीक्षक अशोक वैष्णव के नेतृत्व में आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में अपराध स्वीकारने पर दोनों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक वैष्णव, सहायक उप निरीक्षक भुनेश्वर राठौर, आरक्षक राजू कश्यप, हेमंत साहू, अंजनी कश्यप एवं थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More