
KPN24:- जांजगीर-चांपा जिले में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर जिले में शुरू हुए सांसद खेल महोत्सव का दूसरा दिन खेलों और फिटनेस गतिविधियों के नाम रहा। महोत्सव के अंतर्गत 29 से 31 अगस्त तक विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं एवं फिटनेस कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
आज दूसरे दिन हॉकी, वॉलीबॉल, हैंडबॉल, कराते, फुटबॉल, फेसिंग सहित कई खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। साथ ही खेल से जुड़े विषयों पर वाद-विवाद और फिटनेस टॉक भी हुई। कार्यक्रम में कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए विजेताओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर ईजी रवि पांडेय, एसडीएम जांजगीर एवं जिला खेल अधिकारी श्री सुब्रत प्रधान सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी, छात्र-छात्राएँ एवं खेल प्रेमी मौजूद रहे।
31 अगस्त को होंगे विशेष खेल आयोजन
महोत्सव के अंतिम दिन 31 अगस्त को प्रातः 7:30 बजे शासकीय हाई स्कूल मैदान से कचहरी चौक, नेताजी चौक, लिंक रोड होते हुए पुनः शासकीय हाई स्कूल मैदान तक साइकिल रैली का आयोजन होगा। इसके साथ ही हसदेव पब्लिक स्कूल (लछनपुर) चांपा में अंडर-19 वर्ग की शतरंज प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी।










