"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

जांजगीर-चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : ड्रिंक एंड ड्राइव पर सख्ती, अगस्त माह में 121 शराबी वाहन चालक गिरफ्तार

KPN24:- जांजगीर-चांपा जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराने के लिए जांजगीर-चांपा पुलिस लगातार अभियान चला रही है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) उदयन बेहार के नेतृत्व में अगस्त माह में विशेष अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान 121 वाहन चालकों को शराब पीकर वाहन चलाने के आरोप में पकड़ा गया। इन सभी चालकों के विरुद्ध धारा 185 मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए वाहनों को जब्त कर न्यायालय में पेश किया गया।

यातायात पुलिस की सघन चेकिंग के दौरान तेज रफ्तार (ओवरस्पीडिंग), बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाना, बिना सीट बेल्ट चारपहिया वाहन चलाना, मालवाहक वाहनों में सवारी बैठाना और अन्य नियम उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भी सख्त कदम उठाए गए। इस दौरान कुल 1697 वाहन चालकों पर कार्रवाई कर समन शुल्क वसूला गया।

🚨 लाइसेंस निलंबन की कार्यवाही
मालवाहक गाड़ियों में सवारी बैठाने, तेज रफ्तार और नशे की हालत में वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई भी शुरू की गई है।

📉 सड़क हादसों में कमी
पुलिस की सक्रियता और लगातार सघन वाहन चेकिंग के चलते सड़क दुर्घटनाओं में उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई है। पिछले वर्ष अगस्त माह में जहां 20 लोगों की मौत हुई थी, वहीं इस वर्ष यह संख्या घटकर 13 पर आ गई है, यानी लगभग 40% की कमी।

👉 पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने बताया कि यह कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी और सड़क सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।

🚦 यातायात पुलिस जांजगीर-चांपा की अपील

1. शराब पीकर वाहन न चलाएं।

2. तेज गति से वाहन न चलाएं।

3. हेलमेट पहनकर ही मोटर साइकिल चलाएं।

4. दोपहिया वाहन पर ट्रिपल सवारी न करें।

5. मालवाहक वाहनों में सवारी न बैठाएं।

6. रात्रि यात्रा के दौरान विशेष सतर्कता बरतें।

7. नींद या नशे की हालत में वाहन चलाना सख्त वर्जित है।

8. यातायात नियमों का पालन करें।

9. नाबालिगों को वाहन न सौंपें।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More