"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

मन की बात’ कार्यक्रम की 125वीं कड़ी का बालको मंडल में श्रवण

KPN24:- कोरबा में भारतीय जनता पार्टी बालकों मंडल के तत्वावधान में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 125वें संस्करण का सामूहिक श्रवण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन बालकों मंडल के अंतर्गत शक्ति केंद्र परसाभाठा सहित विभिन्न वार्डों के कई बूथों पर किया गया।

परसाभाठा शक्ति केंद्र के बूथ क्रमांक 85, 86, 87 और 88 में यह श्रवण सभा श्री लखन चन्द्रा के निवास स्थान पर आयोजित हुई। इस अवसर पर कोरबा नगर निगम की महापौर आदरणीया संजू देवी राजपूत (दीदी) विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने बालको मंडल के समस्त पदाधिकारियों और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री के उद्बोधन को सुना और उसे प्रेरणादायी बताया।

महापौर ने कहा कि ‘मन की बात’ केवल संवाद का माध्यम नहीं है, बल्कि यह हर नागरिक को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने की प्रेरणा देता है। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री के विचारों को आम जनता तक पहुँचाने और जनसेवा की भावना से कार्य करने का आह्वान किया।

श्रवण कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता तथा स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे। आयोजन के पश्चात कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे के साथ विचार साझा किए और प्रधानमंत्री के संदेश को जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लिया।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More