
KPN24:- सक्ती जिले में आगामी गणेश विसर्जन एवं मिलाद-उन-नबी पर्व को शांति और सौहार्द के माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से मंगलवार को थाना हसौद परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी नरेंद्र यादव ने की।
बैठक में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, गणेश समितियों के सदस्य, डीजे संचालक, पत्रकारगण एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित हुए। थाना प्रभारी ने सभी समुदायों से अपील की कि वे त्योहारों को आपसी भाईचारे और शांति के साथ मनाएं तथा प्रशासन को पूर्ण सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक सूचना से बचना चाहिए और विवाद की स्थिति में तत्काल पुलिस या प्रशासन से संपर्क किया जाना चाहिए।
इस अवसर पर विधिक साक्षरता अभियान के अंतर्गत श्रीमती शांति कुर्रे ने उपस्थितजनों को कानून से संबंधित आवश्यक जानकारियाँ दीं। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक आयोजनों, डीजे संचालन और जुलूसों के दौरान प्रशासन द्वारा निर्धारित नियमों का पालन अनिवार्य है, ताकि किसी प्रकार की विधिक बाधा उत्पन्न न हो।
बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। उपस्थितजनों ने संकल्प लिया कि दोनों पर्वों को शांतिपूर्ण और भाईचारे के साथ मनाया जाएगा तथा प्रशासन को पूरा सहयोग प्रदान किया जाएगा।
बैठक में प्रमुख रूप से जनपद सदस्य हसौद विजय केशी, उमाशंकर बर्मन सरपंच गुड़रुकला, दीपक मधुकर सरपंच प्रतिनिधि धमनी, वरिष्ठ पत्रकार मुस्ताक कुरैशी, रवि कुमार खटर्जी, प्रेम दास महंत, चंद्रशेखर निराला, नीरज महंत, विवेक बघेल, बृजराम पटेल, चेतन प्रसाद साहू, शिवम जायसवाल, हरनारायण साहू, चंद्रहास निराला, अमरपाल खटर्जी, राजू साहू, धरमलाल चंद्रा, सूरज केवट, पुष्पेंद्र साहू, राजू केवट सहित बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।










