
KPN24:- छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में जुरुडांड, बगीचा में गणेश विसर्जन की झांकी के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मृत्यु हो गई तथा कई अन्य लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन व पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने घायलों के समुचित उपचार एवं आवश्यक मदद के लिए जिला प्रशासन को निर्देशित किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दुःख की घड़ी में छत्तीसगढ़ सरकार मृतकों के परिजनों और घायलों के साथ खड़ी है।
राज्य सरकार ने मृतकों के परिजनों को पाँच-पाँच लाख रुपए तथा घायलों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है। मुख्यमंत्री ने दिवंगतों की आत्मा की शांति और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना भी की है।
Author: Kpn 24
Post Views: 418










