"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

नाबालिक बच्चों को वाहन नहीं चलाने की दी समझाइश, परिजनों पर हुई कार्रवाई

KPN24:- जांजगीर-चांपा जिले के पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) उदयन बेहार के मार्गदर्शन में जिलेभर में यातायात जागरूकता एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में आज थाना पामगढ़ क्षेत्र में आकस्मिक वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। स्कूल की छुट्टी के समय पुलिस टीम ने विभिन्न स्कूलों के बाहर चेकिंग की। इस दौरान 11 नाबालिक स्कूली बच्चों को मोटरसाइकिल चलाते हुए पकड़ा गया। पुलिस ने उनके परिजनों को मौके पर बुलाकर समझाइश दी कि वे अपने नाबालिक बच्चों को वाहन न चलाने दें। साथ ही मोटरयान अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए समन शुल्क वसूला गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह पहल की जा रही है। इसके अलावा शिक्षकों को भी निर्देशित किया गया है कि वे विद्यार्थियों को न केवल वाहन न चलाने बल्कि ट्रिपल सवारी से भी बचने की नियमित समझाइश दें।

पुलिस विभाग द्वारा गांवों और स्कूलों में यातायात एवं साइबर अपराध संबंधी जागरूकता कार्यक्रम भी लगातार चलाए जा रहे हैं। इस विशेष अभियान का उद्देश्य बच्चों और अभिभावकों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता लाना और दुर्घटनाओं को रोकना है।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More