"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

सक्ती जिले के काशीगढ़ में अजब-गजब डांस प्रतियोगिता का आयोजन 04 सितम्बर को 

KPN24:- सक्ती जिले की मां चन्द्रहासिनी की पावन धरा ग्राम काशीगढ़, जैजैपुर में इस बार गणेशोत्सव के अवसर पर एक अनोखी और मनोरंजक डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता बुधवार की रात्रि 8 बजे से प्रारंभ होगी। आयोजन समिति ने इसे “अजब-गजब डांस प्रतियोगिता” का नाम दिया है, जो भक्तजनों और स्थानीय युवाओं के लिए खास आकर्षण का केंद्र बनेगी।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जैजैपुर विधानसभा के विधायक बालेश्वर साहू होंगे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों और श्रद्धालुओं के उपस्थित रहने की संभावना है।

गणेश उत्सव समिति के अध्यक्ष ने जानकारी दी कि प्रतियोगिता में एकल नृत्य के लिए 100 रुपये, युगल नृत्य के लिए 200 रुपये, तथा ग्रुप डांस के लिए 251 रुपये पंजीयन शुल्क निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि विजेताओं के लिए आकर्षक पुरस्कार भी रखे गए हैं। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को 11,111 रुपये की नगद राशि प्रदान की जाएगी।

समिति ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गणेशोत्सव के पावन अवसर पर सांस्कृतिक वातावरण का सृजन करना और युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर देना है। साथ ही ग्रामीण अंचल में उत्सव को और भी जीवंत एवं आनंदमय बनाने के लिए इस तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है।

कार्यक्रम में सभी श्रद्धालुओं और कला प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर उत्साहवर्धन करने की अपील की गई है।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More