
KPN24:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने कर सुधारों की दिशा में एक और ऐतिहासिक कदम उठाते हुए वस्तु एवं सेवा कर (GST) की दरों में भारी कमी की घोषणा की है।
नई व्यवस्था के तहत खेती-किसानी के उपकरण, खाने-पीने की वस्तुएँ, दवाइयाँ, शिक्षा सामग्री, मनोरंजन की वस्तुएँ, ऑटोमोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक एप्लायंसेस सहित कई आवश्यक सामान अब पहले से कहीं सस्ते मिलेंगे। खास बात यह है कि अनेक रोज़मर्रा की ज़रूरत की वस्तुओं पर कर दर अब शून्य कर दी गई है।
सरकार का यह निर्णय Ease of Doing Business और Ease of Living की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार इस सुधार से जहाँ उद्योग-व्यापार जगत को नई ऊर्जा मिलेगी, वहीं आम उपभोक्ताओं का जीवन भी आसान होगा।
नई जीएसटी दरें आगामी नवरात्रि पर्व से प्रभावी होंगी। इस संदर्भ में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह निर्णय देश की अर्थव्यवस्था को गति देने के साथ-साथ आम आदमी के जीवन में राहत लाने वाला है।










