"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

शिक्षक संघ के प्रांतीय मंत्री ने शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, रखीं कई महत्वपूर्ण मांगें

KPN24 :- छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ रायपुर के प्रांतीय मंत्री भुवनेश्वर देवांगन एवं प्रतिनिधिमंडल ने स्कूल शिक्षा एवं ग्रामोद्योग मंत्री गजेंद्र यादव से उनके दुर्ग स्थित निवास पर शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने प्राचार्य पदोन्नति पश्चात पद्मांकन की प्रक्रिया के सफल निष्पादन के लिए मंत्री यादव का आभार व्यक्त किया।

संघ के प्रांतीय मंत्री भुवनेश्वर प्रसाद देवांगन ने बताया कि प्राचार्य पद्मांकन की कार्यवाही को शीघ्र निष्पादित करने की मांग की गई है। साथ ही शनिवार को शाला संचालन का समय पूर्ववत करने तथा व्याख्याता संवर्ग की पदोन्नति जल्द सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया।

प्रतिनिधिमंडल ने सहायक शिक्षकों को तृतीय समयमान एवं वेतनमान प्रदान करने, शिक्षकों से गैर-शैक्षणिक कार्य पूरी तरह समाप्त करने और ऐसे एकीकृत परिसरों में जहां कक्षा पहली से 12वीं तक कक्षाएं संचालित होती हैं, वहाँ उप-प्राचार्य पद सृजित करने की मांग भी रखी।

इस अवसर पर प्रांतीय मंत्री भुवनेश्वर देवांगन के साथ प्रांताध्यक्ष संजय सिंह ठाकुर, प्रांतीय संगठन प्रमुख ओंकार सिंह, डॉ. अशोक कुमार गुप्ता, मनोज राय, हरिप्रसाद शर्मा, भुवन सिंहा, टीकम सिंह साहू, हर नारायण राजपूत, देवेंद्र तिवारी, नेम सिंह साहू, प्रणव एवं दिलीप शर्मा सहित शिक्षक संघ के अन्य पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More