"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

66 लीटर से अधिक अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

KPN24:- जांजगीर-चांपा जिले में अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लगाने पुलिस की लगातार कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में थाना नवागढ़ पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक आरोपी को 66.50 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया है। जब्त की गई शराब की अनुमानित कीमत 11,210 रुपये आंकी गई है।

पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में थाना नवागढ़ पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही की। कार्रवाई के दौरान भैंसदा निवासी चंद्रशेखर सिंह (उम्र 49 वर्ष) के कब्जे से अवैध शराब बरामद कर अपराध क्रमांक 375/25 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी नवागढ़ निरीक्षक अशोक वैष्णव, सहायक उपनिरीक्षक संतोष केरकेट्टा, आरक्षक हेमंत साहू, राजू कश्यप, अमन राजपूत सहित थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More