
KPN24:- सक्ति जिले के थाना हसौद पुलिस ने अवैध शराब बिक्री की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए विशेष अभियान चलाया और ग्राम भातमाहुल, नरियरा तथा बरेकेलखुर्द में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 51 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त कर 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
कार्रवाई का विवरण
पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम भातमाहुल के रेशम लाल जाटवर, ग्राम बरेकेलखुर्द के दुलार साय भारद्वाज और ग्राम नरियरा के रवेन्द्र कुमार बंजारे व हेमंत कुमार बंजारे अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बिक्री के लिए अपने पास रखे हुए हैं। इस पर पुलिस की अलग-अलग टीमों ने दबिश दी और आरोपियों से शराब बरामद की।
जब्त शराब और आरोपियों का विवरण इस प्रकार है—
1. रेशम लाल जाटवर (45 वर्ष), निवासी ग्राम भातमाहुल – कब्जे से 08 लीटर कच्ची महुआ शराब, कीमत ₹800
2. दुलार साय भारद्वाज (22 वर्ष), निवासी ग्राम बरेकेलखुर्द – कब्जे से 10 लीटर कच्ची महुआ शराब, कीमत ₹1000
3. रवेन्द्र कुमार बंजारे (29 वर्ष), निवासी ग्राम नरियरा – कब्जे से 18 लीटर कच्ची महुआ शराब, कीमत ₹1800
4. हेमंत कुमार बंजारे (37 वर्ष), निवासी ग्राम नरियरा – कब्जे से 15 लीटर कच्ची महुआ शराब, कीमत ₹1500
कानूनी कार्रवाई
चारों आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 151/2025, 152/2025, 153/2025 और 154/2025 दर्ज करते हुए उन्हें धारा 34(2), छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया। आरोपियों को न्यायालय में रिमांड पर पेश किया गया।
पुलिस टीम की भूमिका
यह पूरी कार्रवाई थाना प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र यादव के नेतृत्व में की गई। टीम में प्र.आर. परमानन्द घृतलहरे, नंदूराम साहू, संजय शर्मा, ओमप्रकाश अजगल्ले, आरक्षक घनश्याम पांडे, कमलेश धारिया, राजू खूंटे, गंगाराम यादव और म.आर. गुरबारी दिनेश शामिल रहे।










