"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

पर्यावरण संरक्षण की पहल: युवाओं ने किया पौधारोपण

KPN24:- जांजगीर-चांपा जिले में पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्थानीय क्षेत्र में युवाओं ने मिलकर पौधारोपण किया। युवाओं ने मिलजुलकर गड्ढा खोदा और पौधे को जमीन में रोपित किया।

युवाओं का कहना है कि यदि प्रत्येक व्यक्ति एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करे, तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ हवा और हरियाली से भरा वातावरण मिल सकेगा। इस अवसर पर उन्होंने लोगों से भी अपील की कि वे अपने आस-पास पौधे लगाएँ और जलवायु परिवर्तन जैसी गंभीर चुनौतियों से निपटने में सहयोग करें।

पौधारोपण कार्यक्रम में देशी मदिरा दुकान तरौद, जिला जांजगीर-चांपा से सुपरवाइज़र तुषार राठौड़, सेल्समेन गौरव धीवर, छोटेलाल यादव एवं मल्टीपरपस अरुण भरते की सक्रिय सहभागिता रही।

यह पहल न केवल क्षेत्र में हरियाली बढ़ाने का संदेश देती है बल्कि समाज में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने का भी कार्य कर रही है।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More