"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

जन जागृति प्रशिक्षण में 331 सिविल डिफेन्स वालंटियर्स ने लिया हिस्सा

KPN24:- जांजगीर-चांपा जिले में नगर सेना, अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं तथा एसडीआरएफ मुख्यालय छत्तीसगढ़ के निर्देश पर नगर सेना लाइन जांजगीर में पंजीकृत सिविल डिफेन्स वालंटियर्स के लिए एक दिवसीय जन जागृति प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह प्रशिक्षण तीन पाली में संपन्न हुआ।

जिला सेनानी एवं जिला अग्निशमन अधिकारी सुश्री योग्यता साहू ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान मुख्यालय से टीओटी प्रशिक्षित अधिनायकों ने वालंटियर्स को सिविल डिफेन्स की विस्तृत जानकारी दी। इसमें नागरिक सुरक्षा, हवाई हमला, प्रथमोपचार और आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने में वालंटियर्स की भूमिका पर प्रकाश डाला गया। साथ ही सिविल डिफेन्स के अंतर्गत आने वाली 12 प्रकार की सेवाएं, होमगार्ड का दायित्व तथा फायर सर्विस से संबंधित विषयों पर जानकारी साझा की गई।

कार्यक्रम में फायर ट्राएंगल, आग के प्रकार, अग्निशमन यंत्रों (फायर एक्सटिंग्युइशर) के उपयोग पर विशेष जानकारी दी गई। अंत में आग से निपटने के लिए मॉक ड्रिल का आयोजन भी किया गया।

इस प्रशिक्षण में 331 पुरुष एवं महिला पंजीकृत सिविल डिफेन्स वालंटियर्स ने सफलता पूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में सहायक ग्रेड-03 श्रीमती रूपाली गुप्ता, हवलदार विसंभर राठौर, नायक विवेकानंद गोस्वामी सहित नगर सेना विभाग के कार्यालयीन स्टाफ और अग्निशमन सेवा में तैनात जवान भी उपस्थित रहे।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More