
KPN24:- जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत बिर्रा में गणेश उत्सव के पावन अवसर पर सिद्धिविनायक भगवान गणेश जी की पूजा-अर्चना बड़े हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ की गई। इस धार्मिक आयोजन में क्षेत्र के लोकप्रिय बालेश्वर साहु विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विधायक श्री साहु ने विधि-विधान से गणपति बप्पा की आराधना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और निरंतर प्रगति की मंगलकामना की। उन्होंने कहा कि भगवान गणेश विघ्नहर्ता और मंगलकर्ता हैं, उनकी कृपा से ही कार्य सिद्ध होते हैं और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
पूजन कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या उपस्थित रही। ग्रामवासी उत्साह और भक्ति भाव से गणेशोत्सव में शामिल हुए। पूजा स्थल पर ढोल-नगाड़ों की गूंज और भजनों की मधुर ध्वनि से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी ने मिलकर पारंपरिक तरीके से गणेश भगवान की महाआरती में भाग लिया।
इस अवसर पर विधायक श्री साहु ने ग्रामीणों से संवाद करते हुए कहा कि धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन सामाजिक एकता और भाईचारे को मजबूत बनाते हैं। उन्होंने क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और आश्वस्त किया कि जनसंपर्क के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से किया जाएगा।
ग्राम पंचायत बिर्रा के लोगों ने विधायक श्री साहु का गर्मजोशी से स्वागत किया और उनके प्रयासों के लिए आभार व्यक्त किया। यह आयोजन न केवल धार्मिक श्रद्धा का प्रतीक रहा बल्कि सामाजिक समरसता और सामूहिक सहभागिता का सुंदर उदाहरण भी प्रस्तुत किया।










