"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

रात्रि में घर से चोरी हुए सीसीटीवी कैमरे की घटना का खुलासा, आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार

KPN24:- जांजगीर-चांपा जिले के थाना बम्हनीडीह पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए रात्रि में घर में लगे सीसीटीवी कैमरा चोरी करने वाले आरोपी को महज कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए सभी 04 नग सीसीटीवी कैमरे, जिनकी कीमत लगभग 5100 रुपये है, बरामद कर लिए।

प्रकरण के अनुसार, खपरीडीह निवासी प्रार्थी मुकेश वस्त्राकार ने आज 06 सितम्बर 2025 को रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके घर में लगे चार सीसीटीवी कैमरे अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। रिपोर्ट दर्ज होते ही थाना बम्हनीडीह पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विवेचना प्रारंभ की।

पुलिस ने आसपास के संदेहियों की तलाश कर निगरानी बदमाश राजकुमार धनुवार (29 वर्ष), निवासी खपरीडीह, थाना बम्हनीडीह को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की घटना स्वीकार कर ली। उसके कब्जे से चोरी किए गए सीसीटीवी कैमरे बरामद कर लिए गए।

आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 92/25, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विधिवत कार्यवाही करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

इस त्वरित कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक के.पी. सिंह, सउनि जयनंदन मार्बल, प्रधान आरक्षक सुनील सिंह सिसोदिया, प्रधान आरक्षक गौरी शंकर कौशिक, आरक्षक शैलेन्द्र माथुर, दिलीप माथुर एवं जयराम बिनुछवार की विशेष भूमिका रही।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More