
KPN24:- छत्तीसगढ़ की रजत जयंती महोत्सव के अवसर पर जिले में साक्षरता जागरूकता की नई पहल की गई। जांजगीर-चांपा जिला कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने आज कलेक्ट्रेट परिसर से उल्लास साक्षरता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
शिक्षा और जागरूकता का संकल्प
इस अवसर पर डीएफओ हिमांशु डोंगरे, जिला पंचायत सीईओ गोकुल रावटे, श्रीमती विजया सिंह राठौर सहित कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
साक्षरता रथ जिले के विभिन्न स्थानों पर जाकर नागरिकों को बुनियादी साक्षरता, जीवन कौशल, व्यावसायिक प्रशिक्षण और सतत् शिक्षा के महत्व से अवगत कराएगा।
साक्षरता सप्ताह के कार्यक्रम
‘उल्लास साक्षरता कार्यक्रम’ के तहत इस सप्ताह जिले में साक्षरता सप्ताह का भी आयोजन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत शासकीय एवं निजी विद्यालयों में शिक्षा और साक्षरता पर केंद्रित कई कार्यक्रम होंगे, जिनका उद्देश्य बच्चों और युवाओं में शिक्षा के प्रति उत्साह और जागरूकता बढ़ाना है।
यह पहल न केवल साक्षरता दर को बढ़ाने की दिशा में एक कदम है, बल्कि समाज के हर वर्ग को शिक्षा से जोड़ने का एक सशक्त प्रयास भी है।










