
KPN24:- जांजगीर-चांपा जिले के थाना मुलमुला पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रंजिश के चलते चाकू से हमला करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है।
गिरफ्तार आरोपी इस प्रकार हैं –
1. अतुल सिंह उर्फ विकास, उम्र 20 वर्ष
2. शिवानंद उर्फ बाला कश्यप, उम्र 21 वर्ष
3. अनुज कुमार साहू, उम्र 26 वर्ष
(सभी निवासी मुलमुला)
मामला इस प्रकार है
प्रार्थी धनराज सिंह निवासी मुलमुला ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक 21 अगस्त 2025 को दोपहर में जब वह अपने घर पर था तभी आरोपी अतुल सिंह अपने दो साथियों के साथ चाकू लेकर आया और अश्लील गाली-गलौच करते हुए जान से मारने के लिए दौड़ाया। प्रार्थी जब थाना जाने के लिए निकला तो रास्ते में आरोपी गाड़ी के सामने आकर खड़ा हो गया और चाकू से हमला कर जान से मारने की धमकी दी।
रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की। विवेचना के दौरान घटना में प्रयुक्त चाकू जप्त किया गया तथा तीनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी मुलमुला निरीक्षक पारस पटेल एवं थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।










