"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

विकसित छत्तीसगढ़ के लिए यूनिसेफ देगा तकनीकी सहयोग

KPN24:- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मंत्रालय महानदी भवन में यूनिसेफ इंडिया के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर राज्य सरकार की पहल की सराहना की और तकनीकी सहयोग देने का आश्वासन दिया।

यूनिसेफ की फील्ड सर्विसेज प्रमुख सुश्री सोलेदाद हेरेरो ने महतारी वंदन योजना और हमर स्वस्थ लइका कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह पहलें अन्य राज्यों के लिए भी मॉडल बन रही हैं।

मुख्यमंत्री श्री साय ने बताया कि अंजोर विजन 2047 के तहत आदिवासी समुदाय, पीवीटीजी, महिला-शिशु पोषण और किशोरियों के सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शिशु मृत्यु दर व कुपोषण कम करने में यूनिसेफ का सहयोग बेहद महत्वपूर्ण होगा।

बैठक में वरिष्ठ अधिकारी और यूनिसेफ के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More