
KPN24:-जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा थाना क्षेत्र के ग्राम बसहा निवासी 55 वर्षीय दादूराम पटेल बीते 30 जुलाई से लापता हैं। परिजनों ने उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाना बलौदा में दर्ज कराई है।
जानकारी के मुताबिक, 30 जुलाई को सुबह करीब 8 बजे दादूराम पटेल घर से यह कहकर निकले थे कि वे खेत (लाइन खार) जा रहे हैं। इसके बाद से वे वापस नहीं लौटे। काफी खोजबीन के बावजूद उनका कोई पता नहीं चल सका।
हुलिया और पहनावा
रंग : सांवला
चेहरा : गोल
भाषा : हिन्दी/छत्तीसगढ़ी
पहनावा : सफेद चेक शर्ट एवं लाल टॉवेल
परिजनों ने किया इनाम का ऐलान
दादूराम पटेल का सुराग बताने वाले को परिजनों ने 10 हजार रुपए का इनाम देने की घोषणा की है।
पुलिस और परिजनों की अपील
बलौदा पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को इस गुम इंसान के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तुरंत थाना बलौदा को सूचित करें।
साथ ही परिजनों ने भी लोगों से मदद की गुहार लगाई है।
📞 संपर्क नंबर – 9301422461, 9303730981, 9174062561











