"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

रायपुर में गणेश विसर्जन यात्रा का भव्य नज़ारा पौराणिक से आधुनिक प्रसंगों तक सजी झांकियां, उमड़ा जनसैलाब

KPN24:- छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सोमवार देर रात निकली गणेश विसर्जन यात्रा ने एक बार फिर अपनी ऐतिहासिक परंपरा को जीवंत कर दिया। जयस्तंभ चौक पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंच से झांकियों का अभिनंदन किया और बप्पा से छत्तीसगढ़ की खुशहाली की कामना की।

इस बार की यात्रा में झांकियों ने खास आकर्षण बटोरा। पौराणिक प्रसंगों के साथ ऑपरेशन सिंदूर और राफेल विमान की झलक ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं छत्तीसगढ़ी पारंपरिक वेशभूषा में विराजमान बप्पा की झांकी भी भीड़ का केंद्र बनी।

शारदा चौक से शुरू हुई झांकियां शहर के प्रमुख मार्गों से होकर महादेव घाट तक पहुंचीं। देर रात तक सड़कों पर जनसैलाब उमड़ा रहा।

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री खुशवंत साहेब, विधायक मोतीलाल साहू, विधायक पुरंदर मिश्रा और महापौर मीनल चौबे सहित अनेक जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More