"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

भारत के उपराष्ट्रपति निर्वाचित होने पर मुख्यमंत्री ने दी बधाई

KPN24:- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सी.पी. राधाकृष्णन को भारत का उपराष्ट्रपति निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।

मुख्यमंत्री साय ने अपने संदेश में कहा कि राधाकृष्णन एक प्रभावशाली नेता और कुशल प्रशासक हैं, जिन्होंने समाज की जड़ों से उठकर राष्ट्र के उच्च संवैधानिक पद तक पहुँचने का गौरव अर्जित किया है। उनका यह सफर लोकतांत्रिक मूल्यों की सशक्त मिसाल है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राधाकृष्णन का दूरदर्शी नेतृत्व और प्रशासनिक अनुभव न्याय, समानता और विकास की दिशा में नए आयाम स्थापित करेगा। उन्होंने वंचित और हाशिए पर रहने वाले वर्गों के उत्थान के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय प्रगति को सुदृढ़ करने वाला बताया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यह सफलता उनके विश्वास, कड़ी मेहनत और जनसेवा के प्रति अटूट समर्पण का परिणाम है, जो पूरे देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने छत्तीसगढ़ की जनता की ओर से राधाकृष्णन को शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More