"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

शराबी पति की करतूत – पत्नी से मारपीट कर पहुंचाया सिर पर गहरी चोट, पुलिस ने चंद घंटों में दबोचा

KPN24:- जांजगीर-चांपा जिले में घरेलू कलह और शराब की लत ने एक बार फिर महिला को शिकार बना दिया। जांजगीर थाना क्षेत्र के बोंगापार में रहने वाले 32 वर्षीय प्रभु नारायण राठौर ने नशे की हालत में अपनी ही पत्नी पर हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। घटना के कुछ ही घंटों बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

नशे में रोज होता था विवाद

स्थानीय लोगों के मुताबिक आरोपी प्रभु नारायण राठौर आए दिन शराब पीकर घर में विवाद खड़ा करता था। पत्नी से मारपीट करना उसकी आदत बन चुकी थी। मंगलवार सुबह (09 सितंबर) को भी उसने घरेलू बात को लेकर पत्नी से झगड़ा शुरू कर दिया। गाली-गलौज के बाद आरोपी ने पत्नी को जान से मारने की धमकी दी और झारा से सिर पर वार कर दिया। हमले के बाद महिला के सिर से खून बहने लगा। परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल जांजगीर लेकर पहुंचे।

पुलिस ने दिखाई तत्परता

घटना की जानकारी मिलते ही थाना जांजगीर पुलिस हरकत में आई और महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 832/2025 धारा 296, 315(2), 115(2), 118(2) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया।

महिला पर हुए इस गंभीर अपराध को पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) ने गंभीरता से लिया और तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए। पुलिस टीम ने चंद घंटे के भीतर आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

टीम का सराहनीय योगदान

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक मणिकांत पाण्डेय, एएसआई नरेंद्र दीक्षित और प्रधान आरक्षक राकेश तिवारी की अहम भूमिका रही।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More