"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

सार्वजनिक स्थानों पर शराबखोरी करने वालों पर चाम्पा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 12 आरोपी गिरफ्तार

KPN24:- जांजगीर-चांपा जिले में शांति-व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के लिए चाम्पा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। थाना चाम्पा पुलिस टीम ने सार्वजनिक स्थानों पर शराबखोरी कर न्यूसेंस फैलाने वाले 12 आरोपियों को धर दबोचा। सभी आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत गिरफ्तारी कर कानूनी कार्यवाही की गई है।

यह कार्रवाई इस बात का स्पष्ट संकेत है कि जिले में कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कार्रवाई

जिले के पुलिस अधीक्षक विजय कुमार ने आगामी त्यौहारों के मद्देनज़र थाना-चौकी प्रभारियों को शांति व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप के मार्गदर्शन और एसडीओपी चाम्पा यदुमनी सिदार के नेतृत्व में थाना प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता ने 11 सितम्बर को पुलिस टीम को क्षेत्र में रवाना किया। टीम ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर शराब पीकर हुड़दंग मचाने वाले 12 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपी

1. सरोज सिदार (38 वर्ष), निवासी दतौद थाना जैजैपुर जिला शक्ति

2. गौतम सिदार (31 वर्ष), निवासी नवरंगपुर शक्ति

3. सालिक राम टंडन (31 वर्ष), निवासी मोहरिया हरदी बाजार कोरबा

4. राकेश यादव (27 वर्ष), निवासी वार्ड 26, जगदल्ला चांपा

5. भीम यादव (24 वर्ष), निवासी जगरानी कॉलेज, नया बाराद्वार जिला शक्ति

6. युगाश कारकेल उर्फ सोनू (31 वर्ष), निवासी वार्ड 10, शारदा चौक जांजगीर

7. सागर दास (23 वर्ष), निवासी खैरा चौकी नैला जांजगीर

8. कृष्णा महंत (31 वर्ष), निवासी खैरा चौकी नैला जांजगीर

9. रामशंकर यादव (30 वर्ष), निवासी धाराशिव थाना नवागढ़

10. आनंद कंवर (24 वर्ष), निवासी घटोली चौक चांपा

11. राजेंद्र सूर्यवंशी (24 वर्ष), निवासी वार्ड 15, घटोली चौक चांपा

कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम

इस कार्रवाई में निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता (थाना प्रभारी चाम्पा), उपनिरीक्षक बेलसज्जर लकड़ा, प्रधान आरक्षक अमित सलूजा, आरक्षक पुष्पलता साहू, शंकर राजपूत, सुमंत सिंह, जयउराव और भूपेंद्र राठौर की विशेष भूमिका रही।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे और सार्वजनिक स्थानों पर शराबखोरी या हुड़दंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More