
KPN24:- छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने सौजन्य भेंट की।
बैठक के दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने छत्तीसगढ़ में महिलाओं के सशक्तिकरण, बच्चों के पोषण और शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे कार्यों की जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इन क्षेत्रों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ा रही है। मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि केंद्र और राज्य सरकार के साझा प्रयासों से इन योजनाओं को और अधिक प्रभावी ढंग से लागू किया जा सकेगा।
इस अवसर पर प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े तथा छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष श्रीमती वर्णिका शर्मा भी उपस्थित रहीं।
Author: Kpn 24
Post Views: 499










