"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

निष्पक्ष, बेबाक और दबंग पत्रकारिता का पर्याय हैं लोकस्वामी : जीतू सोनी

मनीष विद्यार्थी खरगोन

KPN24:- वर्तमान समय में पत्रकारिता के मायने बदल गए हैं। खोजी पत्रकारिता और सत्ता से सवाल पूछने की परंपरा को पीछे छोड़कर आज पत्रकारिता का एक बड़ा तबका चाटुकारिता की ओर झुक गया है। लेकिन लोकस्वामी ने इस मिथक को तोड़ते हुए बड़े-बड़े चेहरों को बेनकाब किया है। आज के दौर में फिर ऐसी ही निडर पत्रकारिता की आवश्यकता है।

यह बात लोकस्वामी के प्रधान संपादक जीतू सोनी ने बुधवार को खरगोन स्थित कस्तूरी होटल में आयोजित पत्रकार मिलन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कही।

समारोह में इंदौर लोकस्वामी के स्थानीय संपादक योगेंद्र जोशी, खरगोन सिटी प्रेस क्लब अध्यक्ष राजकुमार सोनी, वरिष्ठ पत्रकार अजीजुद्दीन शेख, मनोज रघुवंशी और उमेश रेवलिया मंचासीन रहे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार तरुण सोनी ने किया।

कार्यक्रम के दौरान पत्रकार प्रदीप कुमार गांगले को खरगोन जिले का ब्यूरो प्रमुख लोकस्वामी के लिए नियुक्त किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय पत्रकार मौजूद रहे।

अपने संबोधन में संपादक योगेंद्र जोशी ने पत्रकारों के बीच एकजुटता पर जोर देते हुए कहा कि किसी भी पत्रकार पर राजनीतिक या प्रशासनिक दबाव आए तो सभी साथियों को मिलकर उसका सामना करना चाहिए।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More