"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ हुई खरगोन की महारानी की अगवानी, ज्योति नगर में हुई स्थापना

मनीष विद्यार्थी, खरगोन।
शारदीय नवरात्र की शुरुआत सोमवार से होने जा रही है, लेकिन इससे एक दिन पहले रविवार को ही शहर का माहौल उत्सवमय हो गया। बुरहानपुर से आई माता की विशाल मूर्ति का ज्योति नगर स्थित पांडाल में विधिवत स्वागत किया गया।

मूर्ति के बस स्टैंड क्षेत्र पहुंचने पर इसे शोभायात्रा के रूप में आयोजन स्थल तक लाया गया। ढोल-ताशों की थाप, भजनों की गूंज और जयकारों के बीच निकली इस यात्रा में आतिशबाजी ने समा बांध दिया। राहगीरों और रहवासियों ने इस अद्भुत दृश्य का आनंद लिया।

आयोजन समिति अध्यक्ष इंजीनियर नीतिन मालवीय ने बताया कि इस बार माता की मूर्ति नए स्वरूप में विराजमान होगी। भक्तों को झूले पर विराजित माता के दर्शन होंगे। घट स्थापना के बाद माता को 16 श्रृंगार से सजाया जाएगा और जैसे ही पांडाल के पट खोले जाएंगे, भक्त माता के अद्भुत स्वरूप के दर्शन कर सकेंगे।

आयोजन समिति के प्रचार-प्रमुख दिलीप सोनी ने बताया कि तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इस बार पांडाल को तिरुपति बालाजी मंदिर की तर्ज पर सजाया गया है। यहां करीब 17 फीट ऊंची माता की मनोहारी मूर्ति की स्थापना होगी।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More