"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

निगम की व्यवस्था की खुली पोल – कमर तक पानी में हुई देवी की स्थापना

मनीष विद्यार्थी, बुरहानपुर।
KPN24:-;खरगोन जिले में नवरात्र की शुरुआत के पहले ही नगर निगम की लापरवाही उजागर हो गई। सोमवार को हुई बारिश ने शहर की बदहाल व्यवस्था को सामने ला दिया। देवी स्थापना के लिए जा रहे मंडलों को जगह-जगह कमर तक पानी से होकर गुजरना पड़ा।

कांग्रेस नेता अजयसिंह रघुवंशी ने नगर निगम और प्रशासन पर कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि बार-बार चेतावनी और आंदोलन-ज्ञापनों के बावजूद शहर की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि सांसद, विधायक और महापौर केवल बयानबाजी और विज्ञप्ति जारी करने में लगे हुए हैं, जबकि शहरवासी परेशानियों से जूझ रहे हैं।

रघुवंशी ने कहा कि धर्म की राजनीति करने वाले जनप्रतिनिधि आज धर्म के अनुयायियों को ही परेशानी में डाल रहे हैं। नगर निगम की लापरवाही का नतीजा है कि देवी की स्थापना जैसे पवित्र कार्य भी पानी से घिरे हालात में करना पड़ रहा है।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More