
मनीष विद्यार्थी खरगोन
KPN24:- नगर निगम द्वारा मंगलवार को शहर के व्यस्त इलाकों में अतिक्रमण हटाने की सख्त कार्यवाही की गई। यह कार्रवाई फुले कन्या शाला के पास, कमल टॉकीज, गांधी चौक, सुभाष चौक और अनाज मंडी क्षेत्र में की गई, जहां लंबे समय से दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण किया गया था।
इस दौरान दो किराना दुकानदारों द्वारा सार्वजनिक स्थान पर बनाए गए ओटले तोड़े गए। वहीं, दो अन्य दुकानदारों को मौखिक चेतावनी दी गई है कि यदि वे बुधवार तक स्वयं अतिक्रमण नहीं हटाते हैं, तो निगम द्वारा जबरन कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण तोड़ा जाएगा और वसूली भी की जाएगी।
ठेले वालों पर भी कार्रवाई
तहसील कार्यालय के सामने, जहां माताजी बैठती हैं, वहां से जूस के ठेले हटाए गए, और जीजामाता स्कूल के सामने दोबारा लगाए गए ठेले भी तुरंत हटवाए गए।
इस कार्रवाई में अतिक्रमण रिमूवल अधिकारी संजय तिवारी, नगर निगम की टीम और कोतवाली पुलिस बल मौजूद रहा।
नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा, और अगर चेतावनी के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाया गया, तो कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।










