"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

जांजगीर-चांपा की नई CSP होंगी सुश्री योगीता बाली खापर्डे

KPN24:- जांजगीर-चांपा ज़िले की पुलिस व्यवस्था में एक महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। हाल ही में निरीक्षक (Inspector) से पदोन्नत होकर Deputy Superintendent of Police (DSP) बनीं सुश्री योगीता बाली खापर्डे को जांजगीर की नई CSP (City Superintendent of Police) के रूप में नियुक्त किया गया है।

सुश्री खापर्डे इससे पहले बलौदाबाजार ज़िले के थाना कसडोल, रायपुर कोतवाली, तथा लालबाग जैसे प्रमुख थानों में प्रभारी रह चुकी हैं, जहाँ उन्होंने उत्कृष्ट कार्य का प्रदर्शन किया।

जांजगीर-चांपा में उनका तबादला हाल ही में हुआ है, और पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) द्वारा उन्हें जांजगीर CSP का चार्ज सौंपा गया है। उनके अधीन अब निम्नलिखित इकाइयाँ रहेंगी:

थाना जांजगीर

चौकी नैला

सायबर सेल

पुलिस कंट्रोल रूम (नोडल)

अन्य प्रभारों में भी हुआ पुनर्गठन:

DSP श्रीमती कविता ठाकुर को अब IUCAW (महिला व बालक अपराध अनुसंधान इकाई), महिला सेल, परिवार परामर्श केंद्र तथा अजाक इकाई का नोडल अधिकारी बनाया गया है।

वहीं SDOP प्रदीप कुमार सोरी को अब अकलतरा मुख्यालय के साथ-साथ थाना अकलतरा, मुलमुला, बलौदा, चौकी पंतोरा एवं थाना पामगढ़ का भी नोडल प्रभार सौंपा गया है। यह बदलाव DSP जितेन्द्र खूंटे के स्थानांतरण के पश्चात किया गया है।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More