
KPN24:- जांजगीर-चांपा जिला पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए अंतरजिला में सक्रिय 3 शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 4 मोटरसाइकिल, कैची और घटना के समय प्रयुक्त काला स्कार्फ बरामद किया गया है।
पकड़े गए आरोपी :
1. भीम पासी पिता दूधनाथ उम्र 21 वर्ष, निवासी महमन लाल खदान, बिलासपुर
2. चंदन सिंह चौहान पिता वीरेंद्र सिंह चौहान उम्र 18 वर्ष, निवासी महमन लाल खदान, बिलासपुर
3. विकास पासी पिता मुकेश पासी उम्र 22 वर्ष, निवासी महमन लाल खदान, बिलासपुर
जप्त संपत्ति :
मोटरसाइकिल क्रमांक CG 10AV 7747
मोटरसाइकिल क्रमांक CG 10BT 4312
मोटरसाइकिल क्रमांक CG 11BP 7678
एक नग HF डीलक्स मोटरसाइकिल
एक नग कैची
घटना के समय चेहरे में बांधने वाला काला स्कार्फ
मामला कैसे खुला?
दिनांक 22 सितम्बर 2025 को रात लगभग 12 बजे प्रार्थी संतोष यादव अपने साथी संजय कुमार साहू के साथ हमसफर ढाबा से लौट रहा था। तभी तीन अज्ञात व्यक्तियों ने रास्ता रोककर नुकीले हथियार और हाथ मुक्कों से मारपीट कर एक हजार रुपये नकद और सुपर स्पलेंडर मोटरसाइकिल (CG 11BP 7678) लूट ली थी। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 480/25 धारा 126(2), 115(2), 309(4), 3(5) BNS दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
पुलिस की कार्रवाई
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित की गई। साइबर सेल और थाना अकलतरा पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की और हिरासत में लेकर पूछताछ की।
पूछताछ में आरोपियों ने अकलतरा की घटना के साथ ही बिलासपुर जिले के थाना सकरी और थाना मस्तूरी क्षेत्र में भी लूट की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया।
थाना सकरी : अपराध क्रमांक 670/25 में मोटरसाइकिल (CG 10AV 7747) लूट
थाना मस्तूरी : अपराध क्रमांक 610/25 में मोटरसाइकिल (CG 10BT 4312) लूट
घटना में प्रयुक्त HF डीलक्स मोटरसाइकिल भी जब्त
आरोपियों के खिलाफ पर्याप्त सबूत मिलने पर उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार तीनों आरोपी आदतन अपराधी हैं और इनके विरुद्ध पूर्व में भी कई अपराध दर्ज हैं।
टीम का सराहनीय योगदान
इस पूरी कार्यवाही में निरीक्षक सागर पाठक (साइबर सेल प्रभारी), थाना प्रभारी अकलतरा निरीक्षक भास्कर शर्मा, तथा साइबर टीम एवं थाना स्टाफ – सउनि विवेक सिंह, प्रआर विवेक सिंह, आर. श्रीकांत सिंह, गिरीश कश्यप, माखन साहू, शहबाज खान, प्रदीप दुबे, रोहित कहरा – का महत्वपूर्ण योगदान रहा।










