
KPN24:- जांजगीर-चांपा जिले के थाना चांपा क्षेत्र में घटित सामूहिक अनाचार के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सातों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।
पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने 30 सितंबर को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 28-29 सितंबर की दरम्यानी रात करीब 1.30 बजे से 2.00 बजे के बीच कुछ युवकों ने मोटरसाइकिल में बैठाकर उसे सुनसान स्थान पर ले जाकर बारी-बारी से सामूहिक अनाचार किया और मौके से फरार हो गए।
सीसीटीवी फुटेज से मिली अहम सुराग
पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के मार्गदर्शन में गठित विशेष टीम ने चांपा क्षेत्र के विभिन्न सीसीटीवी फुटेज का गहन विश्लेषण कर आरोपियों की पहचान की। इसके बाद पुलिस ने तेजी से दबिश देकर सातों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान इस प्रकार है
1. पदीप मनहर (19 वर्ष), निवासी घोघरानाला, डिपरापारा, चांपा
2. शिवम बंजारे (19 वर्ष), निवासी घोघरानाला, डिपरापारा, चांपा
3. कृष्णा खुटे (19 वर्ष), निवासी घोघरानाला, डिपरापारा, चांपा
4. अनिल महिलांगे (19 वर्ष), निवासी घोघरानाला, मंडलपारा, चांपा
5. सुरज टंडन (19 वर्ष), निवासी घोघरानाला, चांदुपारा, चांपा
6. दीपेश कुर्रे (19 वर्ष), निवासी घोघरानाला, डिपरापारा, चांपा
7. शानू मीरझा (19 वर्ष), निवासी घोघरानाला, चांपा
सभी आरोपियों ने पूछताछ में अपराध कबूल कर लिया है। उन्होंने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रम से लौटते समय महिला को अकेला पाकर इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया।
पुलिस अधीक्षक ने दी सख्त चेतावनी
जिला पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने इस कार्रवाई पर टीम की सराहना करते हुए कहा कि –
“यह कार्रवाई महिलाओं की सुरक्षा के प्रति पुलिस की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। किसी भी महिला के साथ अपराध करने वालों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।”
टीम की अहम भूमिका
इस सफलता में थाना प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता, साइबर सेल प्रभारी सागर पाठक, ASI विवेक सिंह, प्रधान आरक्षक मनोज तिग्गा, विवेक सिंह, आरक्षक माखन साहू, गिरीश कश्यप, प्रदीप दुबे, शाहबाज खान, रोहित कहरा, श्रीकांत सिंह, उप निरीक्षक सीलमनी टोप्पो, ASI अरुण सिंह, ज्ञान प्रकाश खाखा, प्रधान आरक्षक वेंकट पाटले, आरक्षक शंकर सिंह राजपूत, आकाश कलोसिया, मुद्रिका दुबे, वीरेश सिंह और भूपेंद्र गोस्वामी की विशेष भूमिका रही।










