"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

संतों के आशीर्वाद और जनसहयोग से छत्तीसगढ़ आगे बढ़ रहा है विकास और आस्था के मार्ग पर – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

KPN24:- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की यह पुण्यभूमि माता कौशल्या की जन्मस्थली और प्रभु श्रीराम के ननिहाल के रूप में हमारे लिए गौरव का विषय है। प्रभु श्रीराम ने अपने चौदह वर्षों के वनवास काल का अधिकांश समय इस पावन धरती पर व्यतीत किया, जिससे यह भूमि भक्ति, त्याग और मर्यादा की दिव्यता से आलोकित हुई है।

मुख्यमंत्री श्री साय आज बालोद जिले के डौंडीलोहारा विकासखंड के ग्राम बड़े जुंगेरा स्थित माँ कौशल्या धाम, जामड़ी पाटेश्वर आश्रम में आयोजित श्रद्धांजलि सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने संत श्री रामकृष्णदास महात्यागी एवं संत श्री रामजानकीदास महात्यागी के समाधि स्थल पर पहुँचकर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि दोनों संत महापुरुषों ने अपने जीवन को राष्ट्र, समाज और अध्यात्म की सेवा के लिए समर्पित किया। उनके त्याग और तप से यह भूमि आज भी आलोकित है। उन्होंने कहा कि बाबाजी जैसे तेजस्वी साधक त्याग, सेवा और मानवता के प्रतीक रहे हैं। ऐसे संतों की प्रेरणा ही हमारे समाज की आत्मा और राज्य की सांस्कृतिक धरोहर का आधार है।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि भगवान श्रीराम के ननिहाल में आकार ले रहा माँ कौशल्या धाम छत्तीसगढ़ की आस्था, संस्कृति और गौरव का जीवंत प्रतीक बनेगा। उन्होंने संत बालक दास महात्यागी जी से मुलाकात कर निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी भी ली।

इस अवसर पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम, वन मंत्री केदार कश्यप, सांसद भोजराज नाग, विधायक पुरंदर मिश्रा सहित अनेक जनप्रतिनिधि, संत-महात्मा एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More