"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

सार्वजनिक जगह पर धारदार हथियार लहराना युवक को पड़ा भारी

KPN24:- जांजगीर-चांपा जिले के थाना शिवरीनारायण क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर धारदारनुमा हथियार लहराकर लोगों में भय उत्पन्न करने वाले युवक को पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि बॉम्बे मार्केट शिवरीनारायण के पास भीम सारथी नामक युवक धारदार हथियार लेकर लोगों को डरा-धमका रहा है, जिससे किसी अप्रिय घटना की आशंका बनी हुई थी। सूचना पर पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी के मार्गदर्शन में पुलिस टीम गठित कर मौके पर पहुंची।

पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी भीम सारथी (आयु 22 वर्ष), निवासी थाना शिवरीनारायण को मौके से ही पकड़ लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से धारदार हथियार बरामद किया गया। आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

इस त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी एवं प्रधान आरक्षक तारकेश पाण्डेय का सराहनीय योगदान रहा।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More