"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

छत्तीसगढ़ प्रदेश कूर्मि क्षत्रिय समाज की आवश्यक बैठक सम्पन्न

KPN24:- सक्ति जिले में छत्तीसगढ़ प्रदेश कूर्मि क्षत्रिय समाज की एक आवश्यक बैठक आज समाज के माननीय अध्यक्ष विजय बघेल की अध्यक्षता में चन्द्रा भवन, सक्ति में सम्पन्न हुई। बैठक में आगामी 15वें प्रांतीय अधिवेशन एवं 24वें कूर्मि संझा आयोजन की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में समाज के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं युवा साथियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विशेष रूप से विधायक ब्यास नारायण कश्यप एवं पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष नारायण चंदेल की उपस्थिति से बैठक का महत्व और अधिक बढ़ गया।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कूर्मि क्षत्रिय समाज एवं युवा कूर्मि मित्र मंडल के पदाधिकारीगण भिलाई सहित विभिन्न जिलों से पहुँचे।

इनमें प्रमुख रूप से —
प्रदेश महासचिव मोरध्वज चन्द्राकर, अध्यक्ष अजय चंद्राकर, कोषाध्यक्ष कृतराम मढ़रिया, पुष्पकराज देशमुख, जयप्रकाश देशमुख, दिनेश वर्मा, संपादक पीलाराम वर्मा, उपाध्यक्ष यादराम चंद्रा, सह संपादक दीनानाथ सिंगसार्वा, गिरिराज देशमुख, राष्ट्रीय संगठन सचिव ललित बघेल, छग अधिकारी कर्मचारी संगठन के संयोजक कमल वर्मा, अखिल भारतीय कूर्मि महासभा महिला अध्यक्ष श्रीमती लता ऋषि चंद्राकर, महिला संयोजक श्रीमती रीना देशमुख, सरिता चंद्राकर, एवं सरोज चंद्रा शामिल रहीं।

बैठक में आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने हेतु सभी पदाधिकारियों एवं समाजजनों को जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं। साथ ही, समाज की एकता, संगठन विस्तार और नई पीढ़ी को समाज से जोड़ने के विषय पर भी महत्वपूर्ण चर्चा की गई।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More