
KPN24:- राष्ट्र की एकता, संगठन और सेवा भावना के प्रतीक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का विजयादशमी पर्व बिर्रा मंडल में उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिर्रा में किया गया, जहां से संघ का पथ संचलन पूरे अनुशासन और देशभक्ति के साथ निकला।
पथ संचलन सरस्वती शिशु मंदिर से प्रारंभ होकर दीवान मोहल्ला, दाऊ मोहल्ला, बस स्टैंड और भाटापारा मार्ग से होता हुआ संपन्न हुआ। जयघोषों और भारत माता के नारों से पूरा नगर गूंज उठा।
इस अवसर पर शस्त्र पूजन का आयोजन भी किया गया। मुख्य वक्ता हरिराम जायसवाल, जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा जांजगीर-चांपा ने कहा कि —
“संघ केवल संगठन नहीं, बल्कि राष्ट्र के उत्थान का आंदोलन है। व्यक्ति निर्माण से ही सशक्त भारत का निर्माण संभव है।”
कार्यक्रम की अध्यक्षता तुलाराम भारद्वाज, डिप्टी कलेक्टर कोरबा ने की। उन्होंने कहा कि संघ ने हर परिस्थिति में पीड़ित मानवता की सेवा कर राष्ट्र निर्माण में अमिट योगदान दिया है।
इस अवसर पर रामगोपाल तिवारी, पीतांबर कश्यप, बुद्धेश्वर कश्यप, गौतम कश्यप, मनोज तिवारी सहित अनेक स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान और भारत माता की जय के उद्घोष के साथ हुआ, जिससे पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग गया।










