
KPN24:- उच्च शिक्षा विभाग, शिक्षा मंत्रालय द्वारा 08 अगस्त 2025 को राष्ट्रीय टास्क फोर्स (National Task Force) की आधिकारिक वेबसाइट का शुभारंभ किया गया है।
जिला बाल संरक्षण अधिकारी ने जानकारी दी कि यह वेबसाइट URL://ntf.education.gov.in मानसिक स्वास्थ्य एवं छात्र कल्याण के क्षेत्र में एक केंद्रीय मंच के रूप में कार्य करेगी। इस मंच पर स्वास्थ्य सेवा प्रदाता, संस्थागत प्रतिनिधि, उच्च शिक्षा संस्थानों के छात्र-छात्राएँ एवं संकाय सदस्य अपने सुझाव, अनुभव और विचार साझा कर सकते हैं।
वेबसाइट पर जानकारी एकत्र करने हेतु ऑनलाइन सर्वेक्षण प्रश्नावली हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध कराई गई है। इसका उद्देश्य छात्रों, शिक्षकों, मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञों और संस्थागत प्रतिनिधियों के विचारों को संकलित कर नीति निर्माण में उपयोग करना है, जिससे देशभर में मानसिक स्वास्थ्य एवं छात्र कल्याण के क्षेत्र में ठोस सुधार किया जा सके।
जिले के सभी उच्च शिक्षा संस्थानों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं एवं स्वयंसेवी संगठनों से अपील की गई है कि वे इस लिंक के माध्यम से अपने बहुमूल्य सुझाव एवं जानकारी साझा करें, ताकि सामूहिक प्रयासों से विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य, आत्मबल और भविष्य को सशक्त बनाया जा सके।










