"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

जांजगीर-चांपा जिले में कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु पुलिस विभाग में व्यापक स्तर पर तबादले

KPN24:- जांजगीर-चांपा जिले में कानून एवं व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने, पुलिस कार्यप्रणाली में चुस्ती लाने तथा आगामी त्योहारी सीजन के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय द्वारा बड़े पैमाने पर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों का स्थानांतरण आदेश जारी किया गया है।

सूत्रों के अनुसार, इस तबादला सूची में थानों और चौकियों के प्रभारी, सहायक उपनिरीक्षक, प्रधान आरक्षक एवं आरक्षक स्तर तक के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हैं। यह स्थानांतरण आदेश पुलिस विभाग की नियमित प्रशासनिक प्रक्रिया के तहत किया गया है, ताकि जिले में कानून व्यवस्था और पुलिसिंग व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया जा सके।

एसपी श्री पाण्डेय ने बताया कि जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण, यातायात व्यवस्था में सुधार, मादक पदार्थों की तस्करी पर रोकथाम और आम नागरिकों में सुरक्षा का भाव बनाए रखना पुलिस प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से अधिकारियों-कर्मचारियों के कार्यक्षेत्रों में बदलाव किया गया है, ताकि कार्यकुशलता बढ़े और सभी थाना क्षेत्र में जिम्मेदार पुलिसिंग सुनिश्चित हो सके।

उन्होंने यह भी कहा कि स्थानांतरित अधिकारी एवं कर्मचारी अपने नए पदस्थापना स्थल पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करेंगे। साथ ही सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में कानून व्यवस्था की निरंतर निगरानी करते हुए शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।

पुलिस विभाग के अनुसार, यह कदम आगामी पर्वों जैसे नवरात्रि, दशहरा और दीपावली के दौरान संभावित भीड़ एवं यातायात प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। प्रशासन का मानना है कि इन तबादलों से जिला पुलिस की कार्यकुशलता में सुधार आएगा और अपराध नियंत्रण के प्रयासों को नई गति मिलेगी।

स्थानांतरण आदेश दिनांक 14-10-2025

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More