"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

धोखाधड़ी करने वाला फरार आरोपी चढ़ा चांपा पुलिस के हत्थे ,साइबर टीम व थाना चांपा पुलिस की सक्रियता से मिली बड़ी सफलता

KPN24:- जांजगीर-चांपा जिले की साइबर टीम एवं थाना चांपा पुलिस ने एक बार फिर अपनी सतर्कता और सक्रियता से धोखाधड़ी के दो गंभीर मामलों में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

मिली जानकारी अनुसार आरोपी गौतम कुमार राठौर पिता रामनारायण राठौर, उम्र 45 वर्ष, निवासी ग्राम कोसमंदा वार्ड क्रमांक 3, थाना चांपा को पुलिस टीम ने मुखबिर सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से धोखाधड़ी की रकम में से ₹16,000 नगद बरामद किया गया है, जबकि उसके साथी बालेश्वर साहू एवं अन्य आरोपी अब भी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में गठित टीम ने यह कार्रवाई अंजाम दी।

मामला-1: केसीसी लोन के नाम पर ₹42 लाख 78 हजार की धोखाधड़ी

प्रार्थी राजकुमार शर्मा निवासी सरवानी परसापाली, सारागांव ने थाना चांपा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपी बालेश्वर साहू एवं गौतम राठौर ने घरेलू संबंधों का फायदा उठाते हुए उसे केसीसी लोन दिलाने का झांसा दिया। दोनों आरोपियों ने प्रार्थी के नाम से एचडीएफसी बैंक चांपा में खाता खुलवाकर लोन की राशि जमा कराई और विश्वास में लेकर सुरक्षा हेतु चेक पर हस्ताक्षर करा लिए।

बाद में आरोपियों ने कुल ₹42,78,000 की राशि अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर ली — जिसमें ₹16,30,000 आरोपी बालेश्वर साहू के खाते में और ₹7,50,000 उसकी पत्नी आशा साहू के खाते में जमा किए गए।

इस मामले में थाना चांपा में अपराध क्रमांक 450/25, धारा 420, 467, 468, 471, 34 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।

मामला- 2 : फर्जी भूमि रजिस्ट्री कर ₹30 लाख की ठगी

दूसरी रिपोर्ट में प्रार्थी राजकुमार शर्मा ने बताया कि आरोपी गौतम राठौर ने घाटोली चौक, इंडियन गैस एजेंसी के पास की भूमि दिखाकर, ग्राम हथनेवरा की किसी अन्य व्यक्ति की जमीन को प्रार्थी की पत्नी के नाम से रजिस्ट्री करा दी और बदले में ₹30 लाख रुपए प्राप्त किए।

जब प्रार्थी ने कब्जा लेने का प्रयास किया, तब यह खुलासा हुआ कि वह भूमि किसी अन्य व्यक्ति की है। इस मामले में थाना चांपा में अपराध क्रमांक 470/25, धारा 420, 467, 468, 471, 34 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।

आरोपी का खुलासा एवं पुलिस कार्रवाई

दोनों प्रकरणों में अपराध दर्ज होने के बाद आरोपी गौतम राठौर और बालेश्वर साहू फरार चल रहे थे तथा लगातार स्थान बदल रहे थे। मुखबिर सूचना पर चांपा पुलिस ने गौतम राठौर को गिरफ्तार किया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी पुलिस को गुमराह करता रहा, लेकिन सघन पूछताछ के दौरान उसने दोनों मामलों में अपराध स्वीकार किया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से ₹16,000 नगद बरामद किए हैं। आरोपी के सहयोगी बालेश्वर साहू एवं अन्य फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।

प्रमाण और जांच

पुलिस ने आरोपियों द्वारा किए गए बैंक लेनदेन, चेक, विड्रॉल फॉर्म, वाउचर, खातों का विवरण और फर्जी दस्तावेज जब्त किए हैं।
सभी दस्तावेजों को फॉरेंसिक जांच हेतु भेजा जा रहा है ताकि धोखाधड़ी के पूरे नेटवर्क का खुलासा हो सके।

पुलिस टीम का योगदान

इस कार्रवाई में प्रमुख भूमिका रही —
थाना प्रभारी चांपा निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता,
साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक सागर पाठक,
उप निरीक्षक उमेंद्र मिश्रा, स.उ.नि. अरुण सिंह,
तथा साइबर टीम के सहायक उप निरीक्षक विवेक कुमार सिंह, प्रधान आरक्षक मनोज तिग्गा, आरक्षक गिरीश कश्यप, श्रीकांत सिंह, माखन साहू, महिला आरक्षक दिव्या सिंह,
साथ ही थाना चांपा से मुद्रिका दुबे व जय उरांव का विशेष योगदान रहा।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More