"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

रेत खदानों के आबंटन हेतु ई-नीलामी की सूचना जारी, 07 से 13 नवम्बर तक की जा सकेगी बोली जमा

KPN24:- जांजगीर-चांपा जिला कलेक्टर कार्यालय खनिज शाखा द्वारा छत्तीसगढ़ गौण खनिज साधारण रेत (उत्खनन एवं व्यवसाय) नियम, 2025 के नियम-7 के तहत रेत खदानों के आबंटन के लिए इलेक्ट्रॉनिक-नीलामी (रिवर्स ऑक्शन) की प्रक्रिया प्रारंभ की जा रही है।

खनिज अधिकारी ने जानकारी दी कि प्रथम चरण में कुल 03 साधारण रेत उत्खनन पट्टा खदानों का आबंटन किया जाएगा, जिनमें —

तहसील बम्हनीडीह के पुछेली,

तहसील बलौदा के केराकछार-2, तथा

तहसील शिवरीनारायण के भोगहापारा-2 शामिल हैं।

अर्हता प्राप्त इच्छुक बोलीदाता इन खदानों की ई-नीलामी प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। तकनीकी एवं वित्तीय बोली 07 नवम्बर 2025 को प्रातः 10:00 बजे से प्रारंभ होकर 13 नवम्बर 2025 सायं 5:30 बजे तक जमा की जा सकेगी।

नीलामी प्रक्रिया केवल एमएसटीसी के ऑनलाइन पोर्टल https://mstcecommerce.com/auctionhome/mmb/sandcg/index.jspds के माध्यम से की जाएगी।

निविदा की शर्तें एवं विस्तृत जानकारी एमएसटीसी पोर्टल, खनिज साधन विभाग की वेबसाइट https://chhattisgarhmines.gov.in, जिला कार्यालय वेबसाइट https://janjgir-champa.gov.in/en/ तथा कार्यालय कलेक्टर (खनिज शाखा), जिला जांजगीर-चांपा के साथ-साथ संबंधित ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत एवं जिला पंचायत भवन के सूचना पटल पर देखी जा सकती है।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More