
KPN24:- जांजगीर-चांपा जिले के थाना बम्हनीडीह पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए रात्रि में दुकान का शटर तोड़कर गुटखा और सिगरेट चोरी करने वाले आरोपी को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी का सामान तथा घटना में प्रयुक्त रॉड और तीन पहिया रिक्शा बरामद किया है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान जुबेर अली पिता रमजान अली उम्र 26 वर्ष निवासी बम्हनीडीह, जिला जांजगीर-चांपा के रूप में हुई है। आरोपी के विरुद्ध धारा 331(4), 305(a) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
मामले का विवरण
दिनांक 14 अक्टूबर 2025 की रात्रि में बम्हनीडीह बस स्टैंड स्थित एक दुकान का शटर तोड़कर अंदर से करीब 20,000 रुपये मूल्य का गुटखा और सिगरेट चोरी कर लिया गया था। इस घटना की रिपोर्ट दुकान मालिक गगन अग्रवाल निवासी बम्हनीडीह ने थाना बम्हनीडीह में दर्ज कराई थी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन, अति. पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप एवं एसडीओपी चांपा श्री यदुमणी सिदार के मार्गदर्शन में टीम गठित कर आरोपी की पतासाजी प्रारंभ की गई।
जांच के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि आदतन चोर जुबेर अली को घटना की रात संदिग्ध परिस्थिति में घूमते देखा गया था। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को साप्ताहिक बाजार क्षेत्र से हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अपराध स्वीकार किया और चोरी गया सामान तथा घटना में प्रयुक्त रॉड और तीन पहिया रिक्शा बरामद कराया।
पुलिस टीम का सराहनीय योगदान
इस कार्रवाई में उप निरीक्षक के.पी. सिंह थाना प्रभारी बम्हनीडीह, प्रधान आरक्षक मिलन राठौर, सुनील सिंह, आरक्षक जयराम बिंझवार, अमीर सिंह पैकरा, शैलेन्द्र राठौर एवं थाना स्टाफ का विशेष योगदान रहा।










